टॉक्सिक vs धुरंधर पार्ट 2 से इंडस्ट्री में डर, राजपाल यादव जेल, डॉन 3 विवाद, रामायण टीजर डेट कंफर्म — बड़ी फिल्मी खबरें

 एंटरटेनमेंट अपडेट्स: जननायगन रिलीज़, क्रिश 4 पर बजट संकट, बड़ी फिल्मों की डेट्स में बदलाव

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से इस समय कई बड़ी और दिलचस्प अपडेट्स सामने आ रही हैं। फिल्मों की रिलीज़ डेट से लेकर कास्टिंग बदलाव और बजट विवाद तक — काफी हलचल देखने को मिल रही है। आइए सभी प्रमुख खबरों को क्रमबद्ध तरीके से जानते हैं।

जननायगन फिल्म को लेकर बड़ी राहत की खबर

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार KVN प्रोडक्शंस ने 10 फरवरी को CBFC के खिलाफ दायर की गई रिट पिटीशन वापस ले ली है। अब फिल्म का रिवाइज्ड वर्जन CBFC की रिवीजन कमेटी दोबारा देखेगी। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को UA या A सर्टिफिकेट मिल सकता है।

मेकर्स फिल्म को 19 या 20 फरवरी के आसपास रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं। उस समय बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा मुकाबला नहीं दिख रहा, इसलिए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन शानदार ओपनिंग ले सकती है।

इसी बीच 10 फरवरी 2020 का एक पुराना वीडियो फिर से ट्रेंड में आ गया है, जिसमें तलापति विजय ने नेवेली में फैंस के साथ सेल्फी ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह ट्वीट किसी भारतीय अभिनेता का सबसे ज्यादा लाइक किया गया ट्वीट था।

Upcoming movie

प्रकाश राज और संदीप रेड्डी वांगा विवाद पर सफाई

कुछ खबरों में दावा किया जा रहा था कि संदीप रेड्डी वांगा के साथ क्रिएटिव मतभेद के कारण प्रकाश राज फिल्म से बाहर हो गए हैं। यहां तक कि उनके कुछ सीन शूट होने की भी बात कही गई।

हालांकि प्रकाश राज ने खुद इन खबरों को फर्जी बताया और स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी तक शूटिंग शुरू ही नहीं की है। फ़िलहाल वो दृश्यम 3 के कास्ट और क्रू से जुड़े रहे हैं। 

रामायण फिल्म को लेकर कास्टिंग कन्फ्यूजन

सूत्रों की माने तो विक्रांत मैसी फिल्म रामायण से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह राघव जुयाल मेघनाथ का रोल निभाएंगे।

लेकिन विक्रांत मैसी ने तुरंत स्पष्ट किया कि वह कभी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थे ही नहीं, इसलिए “रिप्लेसमेंट” शब्द का उपयोग गलत है। बाद में उन्होंने यह पोस्ट हटा भी दी।

रामायण का फर्स्ट ग्लिम्प्स 27 मार्च — रामनवमी ग्रैंड इवेंट, बड़े सेलिब्रिटी इनवाइटेड।

क्रिश 4 बजट विवाद में फंसी, रिलीज़ टली

ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म क्रिश 4 फिलहाल बजट कारणों से होल्ड पर चली गई है। सूत्रों के अनुसार फिल्म के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है, जबकि स्टूडियो की ओर से 350 करोड़ की सीमा तय की गई है।

अब संभावना है कि फिल्म 2027 तक टल सकती है। तब तक ऋतिक रोशन किसी अन्य प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं और अतिरिक्त प्रोड्यूसर्स को भी जोड़ा जा सकता है।

गोलमाल 5 रिमेक की खबर निकली गलत

यह खबर फैल रही थी कि गोलमाल 5 1980 की फिल्म दो और दो पांच का रिमेक होगी। निर्देशक रोहित शेट्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर इसे पूरी तरह गलत बताया और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन की चेतावनी भी दी। गोलमाल 5 से अक्षय कुमार भी जुड़ रहे हैं विलन के तौर पर। 

रिलीज़ डेट्स में बड़े बदलाव

भूत बंगला (अक्षय कुमार – प्रियदर्शन)

पहले 15 मई को रिलीज़ तय थी, अब फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज़ होगी।

बैटल ऑफ गलवान (सलमान खान)

ईद रिलीज़ की योजना थी, फिर 17 अप्रैल की डेट आई, लेकिन शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन पेंडिंग होने के कारण अब इसे इंडिपेंडेंस वीक तक शिफ्ट किया जा सकता है। चूंकि यह वॉर बेस्ड फिल्म है, इसलिए रिलीज़ से पहले डिफेंस मिनिस्ट्री अप्रूवल भी जरूरी है।

लाहौर 1947 (सनी देओल)

आमिर खान प्रोडक्शंस ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि फिल्म 13 अगस्त को रिलीज़ होगी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसमें मजबूत स्टारकास्ट के साथ ए.आर. रहमान का म्यूजिक और रसूल पुकुट्टी का साउंड डिज़ाइन शामिल है।

अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स 

  1. एस.एस. राजामौली ने अपनी अगली फिल्म में वाराणसी आधारित लगभग 25 मिनट का माइथोलॉजिकल पीरियड फुटेज कन्फर्म किया।
  2. फहाद फासिल स्टारर आवेशम का पार्ट 2 संभवतः 2027–28 में आएगा।
  3. रणवीर सिंह के डॉन 3 छोड़ने के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कथित तौर पर 40 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है। प्री-प्रोडक्शन और स्क्रिप्ट तैयार थी। बैकलैश और क्रिएटिव डिफरेंसेस बड़ी वजह बताई जा रही है।
  4. इसी बीच रणवीर सिंह के प्राइवेट नंबर पर धमकी का मैसेज और रैंसम की खबर भी आई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सिक्योरिटी बढ़ा दी।
  5. धुरंधर 2 के ट्रेलर लॉन्च के लिए बड़े इवेंट की चर्चा है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं।
  6. “मैं हूं ना 2” को लेकर चल रही खबरों को फराह खान ने अफवाह बताया।

राजपाल यादव 

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा। इस मुश्किल समय में सोनू सूद ने उन्हें अपनी अगली फिल्म ऑफर की और साइनिंग अमाउंट भी दिया। 

सोनू सूद ने इसे चैरिटी नहीं बल्कि “सम्मान” बताया और उनके टैलेंट की सराहना की।

गुरमीत चौधरी — जितनी मदद हो पाएगी करने की बात

म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत यादव — ₹1.11 करोड़ हेल्प

केआरके — ₹1 लाख देने की बात और इंडस्ट्री से ₹5 करोड़ जुटाने की अपील

तेज प्रताप यादव — 11 लाख असिस्टेंस अनाउंसमेंट

राजपाल यादव के मैनेजर के अनुसार सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, डेविड धवन और कई एक्टर्स भी मदद के लिए आगे आए हैं।

अल्लू अर्जुन डूस एंड डोंस विवाद

42 डूस एंड डोंस वाली लिस्ट की खबर फेक बताई गई।

ऑफिसियल स्टेटमेंट आया — कोई ऐसी लिस्ट नहीं।

लीगल डिफेमेशन प्रोसीजर शुरू।

वैलेंटाइन रिलीज और सेंसर अपडेट

ओ रोमियो — A सर्टिफिकेट, लंबाई 2 घंटा 58 मिनट 41 सेकंड

तू या मैं — UA 16+, लंबाई 2 घंटा 25 मिनट 8 सेकंड

ओ रोमियो पर लीगल एक्शन की मांग वाली प्ली बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिजेक्ट कर दी।

सीक्वल बम — हिरानी यूनिवर्स

थ्री इडियट्स पार्ट 2 — काम शुरू

मुन्ना भाई 3 — स्क्रिप्ट रेडी

कौन पहले आएगी — अभी तय नहीं

कैरी मिनाटी vs करण जौहर

रोस्ट वीडियो डिलीट — सिविल कोर्ट वॉर्निंग के बाद।

डिफेमेट्री कंटेंट हटाने का निर्देश।


No comments:

Powered by Blogger.